सिंगरौली
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीएल में आयोजित किए जाएँगे विभिन्न कार्यक्रम
सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा 32 स्थानों पर आयोजित किए जाएँगे योग सत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली । भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा सिंगरौली एवं सोनभद्र परिक्षेत्र के 32 स्थानों पर योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें एनसीएल कर्मी एवं उनके परिजन, संविदाकर्मी, स्कूली छात्र एवं स्थानीय जन मानस योग अभ्यास में भाग लेंगे।

इसके अतिरिक्त इस दौरान एनसीएल द्वारा “हरित योग” के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण भी किया जाएगा
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। इसी क्रम में एनसीएल ने गत 15 जून से 20 जून तक योग बूट कैंप का आयोजन किया जिसके तहत एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में योग के महत्व को जन जन तक पहुंचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों जैसे जागरूकता रैली, विद्यालयों में निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण, ड्राईंग,पेंटिंग प्रतियोगिताएं, सार्वजनिक योग सत्र एवं योग कार्यशालाएं आयोजित की गयी।



