झुंझुनू

विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल काजड़ा के पूर्व छात्र का नीट में चयन होने पर किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। क्षेत्र के ग्राम काजड़ा स्थित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्र प्रदीप पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी भगीना के नीट 2025 में चयन होने पर विद्यालय परिवार ने प्रदीप को मिठाई खिलाकर प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया तथा प्रदीप के पिता जो कृषक हैं उनका भी सम्मान किया गया। संस्था निदेशक मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि इस संस्था के पूर्व छात्र प्रदीप शुरू से ही पढ़ाई में कुशाग्र बुद्धि होने के साथ साथ सभी गुरुजनों का दुलारा भी रहा है। प्रारंभिक शिक्षा से सीनियर तक की शिक्षा में हमेशा ही अव्वल रहने वाले संस्था के इस पूर्व छात्र के नीट यूजी 2025 में चयन होने पर संपूर्ण विद्यालय परिवार अभिभूत है। विद्यालय परिवार अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हुए बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी राय सिंह शेखावत, जगदीश प्रसाद सेन, अनिल जांगिड़, होशियार सिंह सिंगाठिया, सरजीत कुमावत, अशोक कुमार, संदीप शेखावत, विनोद सोनी, धीर सिंह नायक, जयपाल सिंह, ओमप्रकाश भड़िया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button