अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेपलवुड इंग्लिश स्कूल, महादेवगंज के प्रांगण में योगाभ्यास का हुआ आयोजन
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेपलवुड इंग्लिश स्कूल, महादेवगंज के प्रांगण में योगाभ्यास का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। सदर प्रखण्ड के महादेवगंज ईसाई टोला में संचलित मेपलवुड इंग्लिश स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 7 बजे मेपलवुड इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में संजीव कुमार (शिक्षक) के अगुवाई में छात्र छात्राओं, एवम् शिक्षक ने योगाभ्यास किया। छात्र-छात्राओं ने योग दिवस पर बहुत ही रुचि से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर शिक्षक संजीव कुमार ने योग की विशेषता पर विस्तार से जानकारी दी। साथ योग की विशेषता बताते हुए कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, और स्वस्थ शरीर का दिमाग तेज रहता है। मेपलवुड इंग्लिश स्कूल पिछले 8 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा का अलख जलाए हुए है यहां अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है साथ बहुत ही कम खर्चे में अच्छी व्यवस्था के साथ साथ बेहतर शिक्षा दी जा रही है समय समय पर बच्चों को मनोरंजन के लिए योगा डांस सिंगिंग खेल प्रतियोगिता बच्चों के बीच कराया जाता है ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहे है। इस अवसर पर शिल्पी माल्टो संजीव कुमार शिला मुर्मू सुशीला मुर्मू शिला मुर्मू 2 गुड़िया मालतो अंकिता कुमारी रानी कुमारी और कृष्णा सिंह उपस्थित थे।



