आधारभूत संरचना से सम्बन्धित कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक, दिया निर्देश
A review meeting was held on the works related to infrastructure and instructions were given
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह- उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान डीसी ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चलाए जा रहे परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी ली गई बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा राजमहल कोल परियोजना, पथ निर्माण विभाग,ईसीएल, एनटीपीसी सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित की गई जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एफआरए, एनओसी व जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के बाद जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश कुमार जयसवाल सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, रेलवे ,एनटीपीसी, ईसीएल अधिकारीगण संबंधित विभागों के कर्मीगण मौजूद थे।



