गोड्डा

हुल शहीद राजवीर सिंह एवं हरदेव सिंह को राजकीय शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग 

खेतोरी समाज के लोगों ने गोड्डा सांसद को सौंपा स्मार पत्र

महागामा : एक्सपर्ट हॉस्टल ऊर्जानगर में खेतोरी समाज के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खेतोरी समाज के लोगों ने सांसद श्री दुबे को स्मार पत्र सौंप कर उनसे मांग किया गया कि देश की आजादी के लिए मरने मिटने वाले गुमनाम शहीदों को सम्मान मिले। गौरतलब और चौंकाने वाला तथ्य तो यह है कि सन 1854-55 संथाल हुल में सिद्धू कान्हु के साथ खेतोरी राजवीर सिंह एवं खेतोरी हरदेव सिंह ने हुल में अंग्रेजी भूमिका निभाते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राजवीर सिंह, हरदेव सिंह को शहीदों का दर्जा देने की मांग मुकाम तक अवश्य पहुंचाऊंगा।
मौके पर उपस्थित खेतोरी समाज की तरफ से कृष्णा बैरागी, सोनार चक पथरगामा प्रभात रंजन, गणेश राय, महागामा बैजनाथ ब्रहम कुंवर, सुनीता सिंह, सिकंदर सिंह, अगस्त राय, पप्पू सिंह, बासु कुमार, गुदिया सहित खेतोरी समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button