मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा 27 जून को


नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जालौन : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित कोचिंग कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, आईआईटी, एनडीए, सीडीएस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज उरई में 27 जून को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, एसएससी, बैंकिंग व अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं की प्रवेश परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई में इसी दिन व समय पर होगी।
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सभी अभ्यर्थी 23 जून तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक दयानंद वैदिक कॉलेज (बगिया परिसर, बीएड विभाग), उरई से प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र सहित सुबह 10:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
अधिक जानकारी हेतु कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रज्ञान पांडे (मो. 9554333838) अथवा पटल सहायक भूपेन्द्र पाल (मो. 7007408843) से संपर्क किया जा सकता है।



