धनबाद जिले में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
International Yoga Day celebrated in Dhanbad district

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। जिले में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया अहले सुबह में कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला में सुशील चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने योग का अभ्यास किया वहीं गायत्री परिवार मंदिर में ही योग शिविर चलाया गया जिसमें बेनू गुप्ता के नेतृत्व में गायत्री परिवार के दर्जनों लोगों ने योग का अभ्यास किया साथ ही साथ योग के संबंध में जानकारियां ली महुदा के कंचनपुर में झारखंड ग्रामीण ट्रस्ट द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां चंदा देवी के नेतृत्व में झारखंड ग्रामीण ट्रस्ट के दर्जनों अधिकारी एवं किशोरियों ने योग में भाग लिया। इस अवसर में ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने बताया कि यदि निरोग रहना है तो योग करें । तेतुलमारी स्थिति मंगल पब्लिक स्कूल में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सहकर्मी सहित आसपास के दर्जनों लोगों ने योग अभ्यास का लाभ उठाया। इसके अलावे कई जगह पर योग शिविर का आयोजन किया गया।



