सिंगरौली

जल जीवन मिशन के ठेकेदार ने स्कूल जाने वाली सड़क में खोद दिया गहरा गड्ढा, स्कूली बच्चों सहित लोगों का आवागमन अवरुद्ध

देवसर जनपद के मजौना पलथा टोला का मामला, पानी और कीचड़ से सराबोर हुई सड़क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। देवसर जनपद के मजौना पंचायत स्थित पलथा टोला में जल जीवन मिशन के ठेकेदार ने स्कूल जाने वाली सड़क में गड्ढा खोद डाला है पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़क में गड्ढा होने की वजह से कीचड़ और पानी भर गया है स्कूली बच्चों सहित मोहल्ले वासियों का आवागवन पूरी तरह से अवरुद्ध हो रहा है , ठेकेदार की मनमानी की वजह से एक ओर स्कूली बच्चों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं मोहल्ले वासी भी काफी कठिनाई में है इस गंभीर मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराते हुए सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिस वजह से समस्या अभी भी बरकरार है उल्लेखनीय है कि मजौना पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है ठेकेदार ने सड़कों के किनारे गहरा गड्ढा खोदकर पाइप बिछाने का काम शुरू किया है वहीं पलथा टोला में बताया जाता है कि सड़कों में ही गड्ढा खोदकर पाइप बिछाने का काम किया जाना है बताया जाता है कि सड़क में ही गड्ढे खोद दिए गए और दो दिनों तक लगातार हो रही बारिश से पूरी सड़क कीचड़ और पानी से सराबोर है इधर ठेकेदार के कर्मचारी नदारत हो गए।
सड़क ध्वस्त कर ठेकेदार के कर्मचारी गायब
बताया जाता है कि उक्त मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदने के बाद सड़क ध्वस्त कर ठेकेदार के कर्मचारी गायब हो गए हैं और दो दिनों तक हो रही बारिश की वजह से पूरे सड़क में कीचड़ और पानी भर गया है आवागवन पूरी तरह से बाधित है जबकि उसी मोहल्ले में शासकीय विद्यालय भी है जहां तमाम बच्चे स्कूल जाते हैं , साथ ही मोहल्ले वासी भी उसी रोड से आवागमन करते हैं इन दोनों स्कूली बच्चों तथा मोहल्ले वासियों का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो रहा है।
मोहल्ले वासियों में आक्रोश
पिछले दो दिनों से जिस तरह से जल जीवन मिशन के ठेकेदार ने पूरी सड़क ही ध्वस्त कर डाला है और स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है ऐसी स्थिति में मोहल्ले वासियों में खासा आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की मनमानी की वजह से बच्चों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं मोहल्ले वासियों का भी आवागमन अवरुद्ध हो रहा है और स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी ठेकेदार पर कोई कार्यवाही ना करते हुए ग्राम वासियों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button