दिल्लीराजनीति

मुर्मू ने सार्वजनिक जीवन में हमेशा सर्वोच्च मानदंड स्थापित किए: धनखड़।

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की यात्रा में लगातार सर्वोच्च मानदंड स्थापित किए हैं। धनखड़ ने बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी थीं। राष्ट्रपति इस समय उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर उन्होंने सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की असाधारण यात्रा तय की है जो सादगी, विनम्रता और गरिमा का प्रतीक है और हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को दर्शाती है। धनखड़ ने कहा कि एक विधायक, राज्यपाल और अब विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने सार्वजनिक सेवा में हमेशा सर्वोच्च मानदंड स्थापित किए हैं, जो अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा, यह जन्मदिन उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आनंद प्रदान करे। ईश्वर उन्हें देश सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button