जालौन

विकास और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पात्रों तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : प्रभारी मंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

उरई। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जनपद को प्रदेश में द्वितीय रैंक मिलने पर बधाई दी और धीमी प्रगति वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पोषण, पेंशन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि और पेंशन योजनाओं की प्रभावी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सटीक क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने और जल निगम को पाइपलाइन कार्य के बाद सड़कों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों समेत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button