मेरठ

नोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में योग एवम ध्यान शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेरठ। गढ़ रोड स्थित नोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवम ध्यान शिविर आयोजित किया गया। जहाँ एमडी अमित कुमार ने सबको बधाई देते हुए सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जिसमे संस्थान के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सभी स्टाफ सदस्यों ने प्रतिभागिता की। प्रिंसिपल/ डायरेक्टर डॉ मनोज त्यागी ने इस वर्ष की थीम”एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” पर प्रकाश डालते हुए जीवन में योग गतिविधियों के महत्व से परिचित कराया एवं सभी को योग एवं ध्यान करने के लिए प्रेरित किया। योग प्रशिक्षक अभिषेक, नीता राघव एवं रितिका ने सभी प्रशिक्षुको को विभिन्न आसन एवम प्राणायाम में पारंगत किया। सूर्य नमस्कार योगासन के विभिन्न आयामों को सीखते हुए सभी ने उत्साह के साथ शिविर में प्रतिभागिता की।उधर संस्थान की 71 बटालियन एनसीसी इकाई द्वारा सीटीओ आयुषी त्यागी के साथ सीसीएस यूनिवर्सिटी में आयोजित योग शिविर में योगा प्रशिक्षण भी लिया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग गुप्ता एवं खेल प्रशिक्षक दुष्यंत चौधरी द्वारा किया गया। सभी शिक्षक एवम शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button