गोड्डा

शरीर के पंचतत्वों को संतुलित करने को योग जरुरी : पीडीजे

व्यवहार न्यायालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित

 गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर व्यवहार न्यायाय परिसर स्थित लाइब्रेरी हाल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार की अगुवाई में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार, जिला जज प्रथम कुमार पवन, जिला जज द्वितीय निरुपम कुमार जिला जज चतुर्थ पियूष श्रीवास्तव, सीजेएम शशिभूषण शर्मा, डालसा सचिव दीपक कुमार, सबजज प्रताप चंद्रा , रजिस्टार लीलेश सिंह मुंडा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि इस अंतरराष्टीय योग दिवस का थीम है- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग । ऐसे में पंचतत्व से बनी इस शरीर के संतुलन के लिए हमें स्वयं के साथ- साथ समाज को भी बदलने का संकल्प लेने की जरुरत है। हमें पृथ्वी की तरह आचरण करने की जरुरत है। हमें सकारात्मक सोच विकसित करने की जरुरत है। योग शिविर में प्रशिक्षक के रूप में योग प्रशिक्षक लीली झा ने प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास कराया। इस दौरान सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम व आसन का सभी ने अभ्यास किया। योग शिविर में न्यायिक पदाधिकारी के साथ- साथ कर्मी, एलएडीसी, मध्यस्थ एवं पीएलवी शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button