मुरादाबादराजनीति

अवैध शराब, अवैध क्लीनिक 24 घंटे बिजली को लेकर अपना दल ने की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। अपना दल कमेरावादी संगठन की मण्डल कार्यालय गायत्री नगर लाइनपार में मासिक बैठक संपन्न की गई, मासिक बैठक में मण्डल अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि बढ़ी बिजली दरें वापस लेने व 24 घंटे बिजली देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर 24 जून 2025 को तथा अवैध शराब की बिक्री रोकने व मंदिरों शिक्षण संस्थानों के आस पास से शराब की दुकानों को हटाने हेतु आबकारी विभाग अधिकारी कार्यालय पर 28 जून को व अवैध क्लीनिक अस्पतालों अल्ट्रासाउंड केंद्रों व पैथोलॉजी लेवो पर कार्यवाही कराने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर 1 जुलाई को धरना प्रदर्शन किया जायेगा। तथा अपना दल कमेरावादी के मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर दयाल तुरेहा ने अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को समय से पहुंचने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर ठाकुर मंजू राठौर, आंचल कश्यप, अजय सैनी, राकेश श्रीवास्तव, राहुल सागर, रामफूल सैनी, बाबू खान, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button