बरेली

निर्माणाधीन कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में बैचेनी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर के पास निर्माणाधीन शिवधाम कॉलोनी पर शनिवार को बीडीए ने बुलडोजर चलाया। यहां डाली गई सड़क को उखाड़ दिया। कॉलोनाइजर ने नगर पालिका से नक्शा स्वीकृत होने की बात कही तो टीम ने सभी वैध दस्तावेज लेकर कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नियम विरुद्ध कॉलोनियां बसाने वालों में खलबली मच गई है।
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की सीमा अब फरीदपुर में गौसगंज नहर तक होने के बाद क्षेत्र में अवैध तरीके से कॉलोनी बसाने वालों पर सख्ती शुरू हो गई है। शनिवार को बीडीए की टीम बुलडोजर लेकर गौसगंज हाईवे के पास बसाई जा रही शिवधाम कॉलोनी पहुंची। सड़क पर बुलडोजर चलता देखता कॉलोनाइजर जुबैर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई रोकने की बात कही मगर टीम ने नहीं सुनी। इसके बाद कॉलोनाइजर ने नगर पालिका की ओर से स्वीकृत नक्शा दिखाया। कहा कि नगर पालिका की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद ही कॉलोनी बसाई गई। इस पर टीम ने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर कार्यालय आने के लिए कहा। मामले में कॉलोनाइजर का कहना है कि अगर कॉलोनी बीडीए की सीमा में है तो नियमानुसार पालिका को नक्शा पास नहीं करना चाहिए था। उन्होंने मंजूरी लेकर ही यहां निर्माण कराया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button