बरेली

केंद्रीय कारागार 2 में बीइंग स्पिरिचुअल फाउन्डेशन ने कराया योग से साक्षात्कार 

योग शिक्षिका नीति सिंह एवं आभा श्री ने जेल बंदियों को कराया योग 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय कारागार में बीइंग स्पिरिचुअल फाउन्डेशन टीम ने बंदियों को योग से साक्षात्कार कराया। इस अवसर पर योग शिक्षिका नीति सिंह एवं आभा श्री ने  उपस्थित बंदियों को योग कराया एवं जीवन में योग से होने वाले महत्व को भी समझाया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय कारागार में बंदियों ने योग करने के लिए बढ़ चढकर हिस्सा लिया। इस मौके पर जेलर संजय सिंह, डिप्टी जेलर अंजुली वर्मा के अलावा कई जेल अधिकारियों ने योग शिक्षिकाओं द्वारा बताये योग को करते हुए बंदियों को भी योग के लिए प्रेरित किया। प्रभारी जेल अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि  बंदियों के जीवन में होने वाले तनाव को योग काफी हद तक दूर करने में सहायक होता है, इसलिए योग जीवन में अति आवश्यक है।  इस अवसर पर  वरिष्ठ अधीक्षक संजय सिंह, जेलर शैलेश सिंह, सुशील कुमार वर्मा, डिप्टी, अंजुली वर्मा, रीता सागर, हेड वॉर्डर धर्मपाल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से वालेश मिश्रा एवं नेहा यादव आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button