बेतुल

बैतूल अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा वर्ग समाज संगठन की बैठक में जिला स्तरीय समिति गठित करने पर बनी सहमति

वैश्वीकरण और रोजगार जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा, समाज संगठन ने तय किया आगामी एजेंडा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बैतूल। शहर के अभाश्री होटल गंज में अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग समाज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में वर्तमान भारतीय परिवेश में वैश्वीकरण, भूमंडलीकरण, औद्योगीकरण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तन को लेकर आमंत्रित जनों ने अपने विचार प्रकट किए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो समाज के विभिन्न मुद्दों पर कार्य करेगी। साथ ही जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसमें विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग जनों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
संगठन द्वारा सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूरन यादव, डॉ. सुखदेव डोंगरे, रविंद्र कुमार यादव, मनोहर पांसे, शेषराव नागले, बंटी वासनिक, महादेव पाटिल, एच.पी. चौकीकर, अंतूसिंह मर्सकोले, रामशंकर आंवलेकर, के.एल. सोनारे सहित समस्त समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने समाज की एकता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button