जालौन

मानक विहीन सड़क निर्माण पर डीएम सख्त

भुगतान रोकने व ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन। कौंच में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मिली शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने भगत सिंह नगर से मोक्षधाम तक बन रही 450 मीटर लंबी सड़क का निरीक्षण किया। करीब 30 लाख की लागत वाली इस सड़क निर्माण में कई खामियां पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान सड़क की निर्धारित चौड़ाई 296 मिमी के स्थान पर कई जगहों पर 240 मिमी व 260 मिमी ही मिली। साथ ही मिट्टी भराव और कॉम्पेक्शन मानकों के अनुसार नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने तत्कालीन जेई विपिन कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए और निर्माण भुगतान पर रोक लगा दी।

साथ ही ठेकेदार को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य को दोबारा पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी निर्माण की शिकायत मिलने पर अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर कार्य का भौतिक सत्यापन करें।

निरीक्षण टीम में एसडीएम ज्योति सिंह, अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, अधिशासी अधिकारी मोनिका सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button