हापुड़

ग्यारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

श्रीमती ब्रह्मदेवी बालिका विद्यालय में किया गया भव्य आयोजन

हापुड़ – विश्व भर में योग की महत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष, ग्यारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हापुड़ में श्रीमती ब्रह्मदेवी बालिका विद्यालय में भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन के साथ मनाया गया । उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान जी को नडाल अधिकारी बनाया गया । जबकि मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप जी ने योगा किया ।

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि , इस आयोजन का उद्देश्य योग के प्राचीन भारतीय विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाना और इसके लाभों को आम लोगों के जीवन में शामिल करना है। योग, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है, आज के तनावपूर्ण जीवन में एक वरदान साबित हो रहा है। इस वर्ष के योग दिवस का उद्देश्य , “स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए योग,” समाज के प्रत्येक वर्ग को योग अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

श्रीमती ब्रह्मदेवी बालिका विद्यालय में आयोजित इस योग समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में नरेन्द्र कश्यप मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उपस्थित रहे । तथा सरकार के नोडल अधिकारी अजय चौहान  सहित अन्य जनप्रतिनिधि के रूप में विजयपाल आढ़ती (विधायक, हापुड़), धर्मेश सिंह तोमर (विधायक, धौलाना), और हरेन्द्र सिंह तेवतिया ( विधायक, गढ़ मुक्तेश्वर) भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विद्यालय की छात्राओं द्वारा इस योग दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सामूहिक योग सत्र, प्राणायाम, ध्यान, और योग के लाभों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान भी शामिल रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button