सिंगरौली

मई माह की जारी सीएम हेल्प लाईन की रैकिंग में जिले ने प्रदेश स्तर पर बनाया टॉप 5 में स्थान 

84.89 अंकों के साथ राजस्व विभाग सिंगरौली रहा प्रथम स्थान पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। प्रदेश स्तर से प्रति माह जारी होने वाली सीएम हेल्प लाईन की रैकिंग में सिंगरौली जिले ने 83.83 अंको साथ ग्रुप में 5 वा स्थान I साथ ही राजस्व विभाग ने 84.89 अंकों के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुयें सीएम हेल्प लाईन की जिलेवार विभागीय रैकिंग मे अपने ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पुलिस विभाग ने अपने ग्रुप में 94.01 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ सामाजिक न्याय विभाग 100 अंक,परिवहन विभाग 100 अंक, वन विभाग 91.79 अंक के साथ प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहे हैं साथ ही जल संसाधन विभाग 99.38 अंक कृषि विभाग 93.79 अंक के साथ ग्रुप में प्रथम स्थान पर रहे I साथ ही जिले के कुछ और विभाग भी प्रदेश स्तर पर टॉप 5 में जगह बनाने में सफल हुए हैं I
विदित हो कि कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में विभागो द्वारा सीएम हेल्प लाईन में दर्ज होने वाली शिकायतों का तत्परता के साथ संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर जिले के कई विभाग प्रदेश स्तर पर टॉप में या टॉप 5 में जगह बनाने में सफल रहे I कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिले के समस्त अधिकारीयों को बधाई देंते हुए अपेक्षा की कि आगे भी विभाग इसी प्रकार कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण करते रहेंगें एवं प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करते रहेंगें I
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button