बागपत

बागपत में 60 वें स्मृति दिवस पर मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती को किया गया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पहली मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का 60 वां स्मृति दिवस कोर्ट रोड भजन विहार गली नंबर 6 स्थित ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर पर मनाया गया।
कार्यक्रम में बागपत जिला प्रभारी गीता दीदी ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के जीवन परिचय में बताया कि मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती को मम्मा कहा जाता था। उनका नाम इसलिए मम्मा पड़ गया था, क्योंकि बहुत ही कम उम्र में उन्होंने ज्ञान का महासागर अपने अन्दर धारण कर लिया था और वह एक मॉं के समान सभी के भले के लिए कार्य करती थी। इसी कारण सब उनको मम्मा कहते थे। मम्मा सभी का मान-सम्मान करती थी। वह पालनकर्त्ता थी। मम्मा परिवार की लाडली थी। मम्मा की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक यह है कि वह हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझ कर चलती थी और इस कारण वह परोपकार और धार्मिक कार्यो, ज्ञान दाता, अच्छे कर्मो और परमात्मा के ध्यान में सम्पूर्ण समय व्यतीत करती थी। इस अवसर पर उपस्थित भाईयों और बहनों ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर भाईयों और बहनों ने सुन्दर-सुन्दर भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पल्लवी दीदी ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के स्मृति दिवस पर आने वाले सभी भाईयों और बहनों तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और सभी को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मेड़िटेशन सेंटर की और से ब्रहम भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर माधव गोपाल जी, नीरज वर्मा उर्फ मोनू, योगेश शर्मा प्रधान आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button