सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल ने मनाया ‘चैंपियंस वेलनेस’

– एक माह की वजन घटाने की चुनौती का हुआ सफल समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी विंध्याचल के वीवा क्लब द्वरा 20 मई से 20 जून 2025 तक एक महीने की वजन घटाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कर्मचारियों और उनके परिजनों सहित कुल 120 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को सभी आयु वर्गों – 30 वर्ष से कम, 30 से 45 वर्ष के बीच और 45 वर्ष से अधिक – के लिए आयोजित किया गया था, जिससे यह आयोजन एक समावेशी और निष्पक्ष फिटनेस उत्सव बन गया। प्रतिभागियों के लिए नियमित योग सत्र, जोश से भरी ज़ुम्बा कक्षाएं और विशेषज्ञ पोषण सलाह की व्यवस्था की गई।
अंतिम वजन मापन और पुरस्कार वितरण 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया, जिससे फिटनेस और उत्सव का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विजेताओं को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया, जिसकी शोभा ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल),  सरोजा फणि कुमार,अध्यक्षा(सुहासिनी संघ) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति से बढ़ी। इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा) एवं अध्यक्ष (वीवा क्लब) द्वारा किया गया तथा विंध्य अस्पताल ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अपने स्वास्थ्य यात्रा को जारी रखने की प्रेरणा साझा की। यह आयोजन न केवल स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को उजागर करता है, बल्कि एनटीपीसी विंध्याचल में सामुदायिक भावना को भी सुदृढ़ करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button