धनबाद

धनबाद की 3 स्पेशल ट्रेनें एक झटके में हो जायेंगी बंद, लोगों को लगेगा झटका

3 special trains of Dhanbad will be closed in one go, people will be shocked

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। रेलवे के धनबाद को मिली 3 स्पेशल ट्रेनें एक झटके में बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। लाखों रुपए का राजस्व अर्जित करने वाली तीनों ट्रेनों के बंद होने से धनबाद के यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। धनबाद को मिली तीन स्पेशल ट्रेन लाखों रुपए का राजस्व अर्जित करने वाली तीनों ट्रेनों के बंद होने से धनबाद के यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। धनबाद से एलटीटी (मुंबई), जम्मूतवी और चंडीगढ़ की स्पेशल ट्रेनों के अभी तक फेरे बढ़ाने के संबंध में कोई आदेश रेलवे ने जारी नहीं किया है। सबसे पहले धनबाद से जम्मूतवी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हुई थी। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए फिलहाल इस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाया जा रहा है। औसतन यह ट्रेन हर ट्रिप में 40 लाख रुपए से अधिक राजस्व अर्जित कर रही है। इसी तरह धनबाद से पहली बार चली मुंबई की स्पेशल ट्रेन हर ट्रिप में 61 हजार रुपए का राजस्व हासिल कर रही थी। जबकि धनबाद से चंडीगढ़ के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की कमाई 35 लाख रुपए प्रति ट्रिप थी। शानदार राजस्व देने के बाद भी तीनों ट्रेनों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। रेलवे बोर्ड ने अभी तक इनके फेरे विस्तार को हरी झंडी नहीं दी है। धनबाद – जम्मूतवी स्पेशल और धनबाद- चंडीगढ़ स्पेशल गरीब रथ की बोगियों से चलती हैं। पिछले सप्ताह तक धनबाद से एलटीटी के बीच भी गरीब रथ की बोगी से ही स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही थी। 17 जून से इस ट्रेन की बोगियों को बदल कर एलएचबी कर दिया गया। इसी बीच 19 जून को रेलवे बोर्ड ने एक पत्र जारी कर गरीब रथ की बोगियों से चल रही स्पेशल सहित सभी ट्रेनों को तत्काल बंद करने का आदेश दे दिया। इसलिए चंडीगढ़ और जम्मूतवी की ट्रेन के फेरे बढ़ने पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। हालांकि लगातार एलएचबी बोगियों में तब्दील होने के कारण रेलवे के पास आईसीएफ बोगियों की कोई कमी नहीं है। यदि रेलवे चाहे तो पारंपरिक बोगियों से दोनों ट्रेनें चल सकती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button