मेरठ

उपचुनाव में आप की जीत पर मनाया जश्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेरठ।  गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर  गोपाल इटालिया और पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर  संजीव अरोड़ा ने शानदार जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।  जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के निर्देशानुसार, इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए मेरठ के प्रधान चौक, किशनपुरा में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी और कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव के नेतृत्व में एक भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बनाया, जो AAP के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन का प्रतीक है।
इस जीत ने न केवल AAP की नीति, नीयत और नेतृत्व पर जनता के विश्वास को मजबूत किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। मातृशक्ति की व्यापक उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि AAP की जन-केंद्रित नीतियां हर वर्ग को आकर्षित कर रही हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button