सिंगरौली

अदाणी समूह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास आयोजित

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से 2000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने दिया निरोग रहने का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज एवं बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में करीब 2000 से ज्यादा शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्थानीय युवाओं एवं अदाणी समूह के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास के जरिये स्वस्थ शरीर और मजबूत मन के लिए लोगों को जागरूक किया वहीं आसपास के विद्यालयों में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से योग शिक्षकों द्वारा छात्र, छात्राओं और कर्मचारियों को विभिन्न योगासन करवाए गए।
नगवा गांव स्थित कम्युनिटी हॉल में छात्र -छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। इस आयोजन का उद्देश्य योग के महत्व को समझाना और जनमानस में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। शिक्षकों ने योग के विभिन्न आसनों के लाभ और उनके सही तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी कड़ी में, अदाणी फाउंडेशन के उत्थान कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित आसपास के 21 शासकीय विद्यालयों में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया। अदाणी फाउंडेशन के द्वारा धिरौली, भलया टोला एवं खनुआ खास गांव स्थित शासकीय विद्यालयों में आयोजित योग अभ्यास के जरिये जागरूकता बढ़ाया गया। अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज के कर्मचारियों को झलरी गांव स्थित एमएफए बिल्डिंग परिसर में प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करवाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगवा गांव स्थित कम्युनिटी हॉल में अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों ने न केवल योग के महत्व को उजागर किया गया, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी फैलाया। छात्रों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग के महत्व को समझते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button