झांसी

बुंदेलखंड में बड़ा मूंगफली का ढाई गुना उत्पादन 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झांसी l मूंगफली की अच्छी मांग और निर्यात से जुड़ी संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में मूंगफली उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है । इसके लिए बुंदेलखंड में झांसी को जल्द ही मूंगफली का नया हब बनाने की तैयारी की जा रही है । मूंगफली का रखवा पिछले साल 1.67 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 1.79 लाख हेक्टेयर हो चुका है इसके अलावा किस दलहन के साथ तिलहन में भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं ।
कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया की मूंगफली का उत्पादन प्रमुख रूप से बुंदेलखंड के आसपास के जिलों में ही होता है झांसी उत्पादन के मोर्चे पर टॉप पर है इसके अलावा बांदा हमीरपुर महोबा ललितपुर का भी बीते 5 साल में रकवा बड़ा है ।
पिछले 5 साल पहले जहां दलहन तिलहन का कुल रकवा1.67 लाख हेक्टेयर के आसपास था आज वह बढ़कर 2.70हेक्टेयर हो गया है। श्री अन्य को भी खरीफ में शामिल किया जाए तो कल 3.34 लाख हेक्टेयर में खरीफ की खेती की जा रही है । किसने की रुचि को देखते हुए कृषि विभाग उन्हें उच्च क्वालिटी के बीज उपलब्ध करा रहा है ताकि किसानों की फसल अच्छी हो और उनकी आय बढ़ सके किसानों को सलाह दी गई है की बरसात शुरू हो गई है इसलिए किसान धान की नर्सरी की तैयारी कर लें । वही मूंगफली के लिए भी जमीन में बुवाई करने के लिए पर्याप्त नमी आ गई है इसलिए किसान बुवाई शुरू कर सकते हैं ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button