साहेबगंज

कांग्रेस की संगठन सशक्तिकरण व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुआ मंथन

Discussion on the empowerment of Congress organization and preparations for the upcoming programs

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज, बड़हरवा। कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन इस्लामपुर स्थित विधायक सह साहिबगंज जिला प्रभारी निसात आलम के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता खुद विधायक निसात आलम ने की। इस बैठक में साहिबगंज जिला अध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक, तथा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पार्टी संगठन के विस्तार और पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूती देने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और समन्वय पर बल देने की बात भी उठाई गई। बैठक के दौरान आगामी 28 जून 2025 को पाकुड़ में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ और 30 जून को ‘हूल दिवस’ के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा हुई। विधायक निसात आलम ने बताया कि इन दोनों कार्यक्रमों में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्री व विधायकगण शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें और घर-घर जाकर जनता को कांग्रेस की विचारधारा और संविधान की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से अवगत कराए। बैठक में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब रब्बानी, कमल आर्य, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, परवेज आलम, हीरालाल साहा, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, मनोज घोष, कलीमुद्दीन, ऐखलाक नदीम, राजेश कुमार सिंह, वसीम औरंगज़ेब, मो. रिजवान, सतीश, बास्की यादव, मो. शहीद अनवर, मो. खलीक, मो. मुखलेसुर रहमान, बदरुद्दीन, भोलानाथ महतो, ऐनुल हक अंसारी, शकील मैनुउल हक, विकास सिंह, अकरम राजा, तैमूरी अंसारी, अनीता साहा और दिल अफरोज समेत अन्य कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पार्टी की जड़ें जनता के बीच और मजबूत करने हेतु बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पहुंच बनाए और जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर संघर्ष करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button