धनबाद
मैथन में आईआईटी को मिली जमीन से हटेगा अतिक्रमण, सांसद ढुल्लू महतो का अनुरोध भी नहीं आया काम
Encroachment will be removed from the land given to IIT in Maithon, even the request of MP Dhullu Mahato did not work

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर, मैथन में आईआईटी धनबाद के नये कैंपस के लिए 226 एकड़ जमीन से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके रखने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर मैथन में आईआईटी धनबाद को सेकंड कैंपस निर्माण के लिए मिली 226 एकड़ गैराबाद खास जमीन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी की जा रही है। एग्यारकुंड के सीओ ने 27 लोगों को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। सूचना के मुताबिक धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भी लोगों को पुनर्वास करने एवं नहीं उजाड़ने का अनुरोध किया था, जिस पर जिला प्रशासन कोई आश्वासन नहीं दिया है।



