मेरठ में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क शिविर, 330 से अधिक लाभान्वित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर और रोटरी क्लब मेरठ शिवम् के संयुक्त तत्वावधान में गढ़ रोड स्थित ला फ्लोरा रिसॉर्ट में रविवार को दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन जांच व कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 330 से अधिक दिव्यांगों ने भाग लिया। 150 दिव्यांगों के कृत्रिम अंग, 130 के कैलिपर्स के लिए माप लिया गया और 37 रोगियों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। सभी को निःशुल्क भोजन व अल्पाहार भी दिया गया।
शिविर का उद्घाटन ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल सहित कई गणमान्य जनों ने किया।
संस्थान के ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि चयनित रोगियों को दो-तीन माह बाद कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। शिविर में 40 सदस्यीय टीम ने सेवा दी।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष सौरभ अरोड़ा ने बताया कि उद्देश्य दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ना है।


