झांसी
सौर ऊर्जा से जगमग होगा झांसी स्टेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
झांसी l वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन की संरचना का आधुनिक तरीके से विस्तार किया जाएगा पूरे स्टेशन को रोशन करने के लिए 25 00 केएमपी का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा । 298 यात्रियों की क्षमता वाली एक लॉन्च भी होगा तथा 8900 वर्ग फुट व्यवसाय गतिविधियों के लिए रिजर्व रहेगा ।
स्टेशन के दोनों छोर पर कुल 36 लिफ्ट , 19 सीढ़ियां एक्सलेटर और दो ट्रैवलर स्वचालित पाथवे बनाए जाएंगे अभी स्टेशन पर भार क्षमता 6093 यात्रियों की है जो बाद में बढ़कर 17061 हो जाएगी । कुल 450 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने का काम शुरू कर दिया गया है । स्टेशन के दोनों छोर पर काम तेजी के साथ शुरू हो चुका है इसके निर्माण में बाधा बन रहे कई सरकारी भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है । स्टेशन के नवनिर्माण में पुरानी बिल्डिंग में कोई बदलाव नहीं होगा । स्टेशन के दोनों छोर का विस्तार होगा । इसकी जद में जीआरपी थाना और एसपी जीआरपी कार्यालय भी आ रहा है थाना और कार्यालय का निर्माण पहले कराया जाएगा ।जिससे निर्माण में कोई बाधा नहीं आए रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर को ध्यान में रखकर निर्माण कराया जा रहा है क्योंकि सीपरी बाजार और नागरा की ओर से आने वाले यात्रियों को अभी चक्कर लगाकर प्लेटफार्म नंबर एक पर आना पड़ता है इससे लगभग 2 लाख की आबादी लाभान्वित होगी

