पत्रकार सिराज अंसारी ने जरूरतमंद को समय पर रक्त देकर दिखाई संवेदनशीलता
Journalist Siraj Ansari showed sensitivity by donating blood to the needy on time

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। सोमवार की शाम लगभग 3 बजे स्थानीय ब्लड बैंक पहुंचे पत्रकार सिराज अंसारी ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर एक सराहनीय कदम उठाया। समाजहित में कार्य करने वाले सिराज अंसारी ने यह साबित कर दिया कि रक्तदान न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि यह जीवन बचाने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका भी है। बताया गया कि एक जरूरतमंद व्यक्ति को खून की सख्त आवश्यकता थी। जैसे ही यह जानकारी सिराज अंसारी को मिली, वे बिना देर किए ब्लड बैंक पहुंचे और तत्काल रक्तदान किया। उनका यह कदम न सिर्फ उस मरीज के लिए संजीवनी बना, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया। सिराज अंसारी ने रक्तदान के बाद कहा, “रक्तदान जीवनदान है। जब भी मौका मिले, सभी लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। यह एक ऐसा कार्य है, जो किसी अनजान को भी जीवन दे सकता है।” स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी उनके इस कार्य की सराहना की है।


