मेरठ

एमआईटी और चेंबर ऑफ कॉमर्स का एमओयू, इंडस्ट्री-अकैडमिया सहयोग को नई दिशा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) और चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मेरठ के बीच इंडस्ट्री और शिक्षा के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू पर चेंबर के संयुक्त सचिव शुभेन्द्र मित्तल और एमआईटी के निदेशक डॉ. के. एल. ए. खान ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने उद्योग और शिक्षा जगत के सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की।

डॉ. खान ने एमआईटी की सेंट्रल फैसिलिटीजवैल्यू एडेड प्रोग्राम्स और कोर्सेस की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान छात्रों को उद्योग के अनुरूप तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह समझौता छात्रों को व्यावहारिक अनुभव दिलाने और कौशल अंतर को पाटने में मददगार होगा।

डॉ. माधुरी ने कृषि क्षेत्र व महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए उद्यमिता विकास कार्यक्रम में नवाचार की संभावनाएं उजागर कीं।

इस अवसर पर डॉ. हिमांशु शर्माडॉ. संदीप कपूरडॉ. अंकुर गोयलडॉ. माधुरी और सुशील शर्मा सहित कई शिक्षाविद व उद्योग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button