धनबाद

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ नगर निगम का जागरूकता अभियान

Municipal Corporation's awareness campaign against drug abuse

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। आगामी 26 जून अन्तर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर धनबाद नगर निगम द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियों, पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और समाज को नशामुक्त बनाना है। इस मौके पर नारा गूंजा-

“नशे के विरुद्ध धनबाद जिले ने ठाना है, नशा से खुद को बचाना है

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किये जायेंगे, ताकि एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज की नींव रखी जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button