अमरोहा

अमरोहा में युवक की हत्या

सिर में बना है जख्म, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में एक गन्ने के खेत में लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। उसके सिर में गहरा जख्म है, जिससे गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और वह केवल अंडरवियर पहने हुए था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के जंगल में युवक के सिर मे गहरा जख्म है। माना जा रहा है कि गोली मारकर हत्या की गई है। उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गांव निवासी जितेंद्र सिंह का मध्य गंगा नहर के किनारे गन्ने का खेत है।
सोमवार सुबह वह खेत पर गए तो वहां युवक का शव मिला था। मृतक की उम्र लगभग 25 साल है तथा वह केवल अंडरवियर पहने हुए है। ग्राम प्रधान नवनीत सिरोही की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सिर में जख्म बना है। माना जा रहा है कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।
एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अखिलेश भदौरिया व सीओ शक्ति सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फोरेंसिंक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button