बालाघाट

पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश

शराब की लत और चरित्र पर शंका से त्रस्त पत्नी ने पति की हत्या की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
  बालाघाट(म0प्र0) :  19 सितम्बर रात्रि लगभग 8:00 बजे थाना हट्टा के डायल-100 को ग्राम रतनारा से कॉलर नंदकिशोर दमाहे द्वारा सूचना दी गई कि उसका भाई जयकिशोर दमाहे (मृतक) रात लगभग 11:30 बजे शराब के नशे में अपनी पत्नी व बच्चों से मारपीट कर उन्हें घर से निकाल कर स्वयं को कमरे में बंद कर लिया है। दरवाजा बीते रात्रि से आज पूरे दिन तक बंद है और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही।
       सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना हट्टा पुलिस ग्राम रतनारा पहुंची। गांववालों की मदद से जयकिशोर के घर के पीछे स्थित दरवाजे का ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची, तो देखा गया कि जयकिशोर दमाहे जमीन पर बिस्तर बिछाकर कम्बल ओढ़े पड़ा था। जब कम्बल हटाया गया, तो उसकी गर्दन के दाहिनी ओर धारदार हथियार से गंभीर चोट थी तथा बिस्तर पर अत्यधिक खून फैला हुआ था। घटना स्थल का निरीक्षण FSL, डॉग स्क्वाड व फिंगरप्रिंट यूनिट द्वारा किया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 81/25 धारा 103(1), 332 (a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
           पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्रा द्वारा  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी द्वारा की गई हत्या का शीघ्र खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्श कांत शुक्ला  एवं एसडीओपी लांजी ओमप्रकाश  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हट्टा उप निरीक्षक अविनाश राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा सघन विवेचना कर हत्या का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
         विवेचना के दौरान मृतक के परिजनों के द्वारा पत्नि रेखा पर संदेह किए जाने पर, मृतक की पत्नी रेखा दमाहे से पूछताछ की गई, जिसने हत्या करना स्वीकार किया। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके चरित्र पर शंका कर रोज मारपीट करता था, जिससे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने हत्या करने का निश्चय किया। पुलिस पूछताछ पर घटना के बारे में रेखा ने बताया कि 18 जून की रात जब पति ने घर से निकाल दिया, तो वह बच्चों को लेकर अपने जेठ के घर चली गई। देर रात वह चुपचाप वापस लौटी, और अपने घर के अंदर जाकर फावड़े से गर्दन पर वार कर पति जयकिशोर की हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रयुक्त हथियार फावडे को कुएं में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला रेखा दमाहे को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button