मेरठ

25 जून को राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला करेंगी जनसुनवाई

जानी क्षेत्र का भी करेंगी निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई और त्वरित समाधान के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य  मीनाक्षी भराला 25 जून को मेरठ दौरे पर रहेंगी।

प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला उत्पीड़न, भेदभाव, अपराध और अधिकारों से संबंधित मामलों की जनसुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस तथा अपराह्न 1 बजे तहसील मेरठ में आयोजित की जाएगी। पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु लिखित शिकायतों के साथ जनसुनवाई में भाग ले सकती हैं।

इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं की गरिमा, सम्मान और उन्हें समाज में समान अवसर दिलाने के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रभावी बनाना है।

जनसुनवाई के पश्चात मा. सदस्य थाना जानी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जानी का भी निरीक्षण करेंगी, जहां महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button