धनबाद
भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को बाघमारा में जोरदार विरोध प्रदर्शन
Strong protest against corruption in Baghmara on Tuesday

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। मंगलवार को पूर्वाहन 11बजे भारतीय जनता पार्टी बाघमारा विधानसभा द्वारा वर्तमान भ्रष्टाचार के खिलाफ धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया जायेगा। जो बाघमारा चौक से गाजे बाजे ध्वनि यंत्र से जोरदार नारे लगाते हुए प्रखण्ड कार्यालय बाघमारा द्वार तक पैदल जुलूस के रूप में प्रदर्शन कार्यक्रम होगा। भाजपा का आरोप है कि हेमन्त सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यह जानकारी भाजपा बाघमारा मंडल अध्यक्ष बच्चू कुमार राय ने दी



