बरेली

14.91 करोड़ रुपये से संवरेंगे नाथ नगरी के मंदिर

तपेश्वरनाथ, त्रिवटी नाथ, वनखंडी का होगा विकास

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
बरेली। नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत बरेली क्षेत्र के प्रमुख नाथ मंदिरों के विकास के लिए 14.91 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें तपेश्वरनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए छह करोड़ रुपये, त्रिवटीनाथ मंदिर के लिए 4.72 करोड़ रुपये और वनखंडी नाथ मंदिर के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 4.19 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। मंदिरों के सौंदर्यीकरण से राज्य में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ।
यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को दी है । उन्होंने बताया कि इन मंदिरों के आकर्षण बढ़ाने के लिए पत्थरों को तराशा जाएगा। धौलपुर पत्थर की बेंचें स्थापित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को बैठने की आरामदायक सुविधाएं मिलेगी। मंदिर परिसरों की बाहरी संरचनाओं को भी नए रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे इन स्थलों की सुंदरता और आध्यात्मिक छवि और सशक्त होगी। बरेली के उक्त मंदिर परिसरों को श्रद्धालुओं के लिए सुलभ और अनुकूल बनाने के लिए शेड, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की सुविधा, मंदिरों के इतिहास व महत्व को दर्शाने वाले सूचना बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था आदि शामिल है।
मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नाथ कॉरिडोर परियोजना बरेली और आसपास के क्षेत्रों को देश के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों के रूप में स्थापित किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button