गोड्डा

मां तारा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा/ललमटिया : ईसीएल के पुनर्वास ग्राम लोहंडिया बस्ती से मां तारा की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त सोमवार को नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। वहीं प्रातः 8 बजे मां तारा मंदिर से 108 श्रद्धालुओं ने शीश पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। स्थानीय बड़ी तालाब से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई कलश यात्रा मां तारा मंदिर के प्रांगण से निकलकर पूरे गांव के गलियारो से गुजरते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं के जय माता दी और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल गूंजायमान होता रहा। लोग काफी उत्साहित दिख रहे थे। जयकारे की घोष दूर तलक तक पहुँच रही थी। कलश यात्रा के मंदिर परिसर पहुचने के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित पंकज चतुर्वेदी के द्वारा मंदिर में कलश को अपस्थापित कराया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार की ध्वनि बलवती होती रही और लोग भक्ति मे लीन दिखे। यजमान ताराचंद लोहार एव उनकी धर्मपत्नी ने बताया कि यहां कल से दो दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि सुजीत शाह, पंचायत समिति सदस्य विवेक राज भगत, विद्यासागर चौबे, राजेंद्र कर्मकार, जवाहर लाल लोहार, मुन्ना कर्मकार, रणजीत कर्मकार, बैधनाथ कर्मकार, सहित गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button