महगामा में भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम, हेमन्त सरकार के खिलाफ जमकर गरजे कार्यकर्ता
BJP's Halla Bol program in Mahagama, workers roared against Hemant government
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महगामा (गोड्डा), प्रखण्ड सह- अंचल कार्यालय महगामा के सामने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखण्ड द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महगामा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव ने किया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार ने आम जनता को केवल ठगने का काम किया है। युवा बेरोजगार हैं, किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जवाबदेही की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और झंडे थे, जिन पर सरकार विरोधी नारे लिखे थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था बनी रही और शांति पूर्वक प्रदर्शन संपन्न हुआ। मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता पप्पू ठाकुर पवन शाह विवेकानंद भगत विष्णु रविदास पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल अजय शाह प्रमोद सोरेन राजेंद्र यादव उषा जायसवाल एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता और हनवारा महागामा उपस्थित रहे।



