खैरथल

जिला कलेक्टर ने किया अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर ओदरा का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
खैरथल तिजारा :  पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के प्रथम दिन मंगलवार को जिला कलक्टर किशोर कुमार ने उपखंड किशनगढ़ बास की  ग्राम पंचायत ओदरा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का अवलोकन कर प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं और वस्तुस्थिति की जानकारी शिविर एवं स्टॉल प्रभारी से ली और लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक भी लिया।
उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों  को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार और सरकार की मंशानुरूप लाभ प्रदान करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि पखवाड़े का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने राजस्व विभाग को आवंटित कार्यों, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बीपीएल परिवारों के बैंक सत्यापन, आवेदन प्राप्ति और सर्वे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनएफएसए अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निस्तारण, आधार सीडिंग, ई के वाईसी, पीएचईडी विभाग को टंकियों की साफ सफाई एवं लीकेज की मरम्मत करने को कहा एवं लंबित कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग को पेंशन सत्यापन कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने, राजस्व विभाग को लंबित पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान, नामांतरण, कुरेजात एवं रास्तों के प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को स्वामित्व कार्ड वितरण करने एवं जल संरचनाओं की मरम्मत के निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित ग्रामजनों से अपील की कि शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और पात्रतानुसार सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
25 को यहां लगेंगे शिविर
25 जून को उपखंड किशनगढ़ बास में कोलगांव एवं मेहरमपुर, उपखंड कोटकासिम में बघेरी खुर्द, नांगल सालिया, उपखंड मुंडावर में करनीकोट, ततारपुर एवं शामदा, उपखंड टपूकड़ा में मसीत एवं खिदरपुर, उपखंड तिजारा में राय खेड़ा एवं हिंगवाहेडा  में कैंप आयोजित किए जाएंगे। शिवरो का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button