जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया जिला कारागार एवं किशोर सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। जिला न्यायाधीश संजीव पांडे, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने मंगलवार को जिला कारागार एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों — महिला बैरक, चिकित्सा कक्ष, पाकशाला एवं पुरुष बैरक का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान माननीय जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने कैदियों से संवाद कर भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, तथा विधिक सहायता की उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
इसके पश्चात् अधिकारियों ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बाल अपचारियों से मुलाकात कर पोषण, औषधीय सुविधाएं, तथा न्यायिक पेशी आदि विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बाल संरक्षण और पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, किशोर गृह का स्टाफ एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


