मोदीनगर

मुरादनगर की कपड़ा फैक्टरी में आग, लाखों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मुरादनगर। शहर की पुरानी गुड़मंडी  स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का धागा जलकर राख हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना दोपहर करीब एक बजे की है, जब लंच टाइम के दौरान फैक्टरी के अधिकांश मजदूर बाहर थे। इसी बीच फैक्टरी के भीतर से धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास काम कर रहे लोगों ने तुरंत फैक्टरी से बाहर निकलकर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के मालिक हार्दिक गोयल ने बताया कि हादसे में लाखों रुपये का माल जलकर बर्बाद हो गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

दमकल निरीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है। फैक्टरी में आग बुझाने के उपकरण मौजूद नहीं थे, जिससे आग तेजी से फैल गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button