प्रिंस खान ने 9 गुर्गे हथियार के साथ गिरफ्तार, जेल भेजने से पहले आरोपियों का निकला गया जुलुश
Prince Khan arrested 9 henchmen with weapons, a procession of the accused was taken out before sending them to jail

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंग्स ऑफ वासेपुर के चर्चित गैंगस्टर प्रिंस के 9 गुर्गे को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पहले सभी गिरफ्तार अपराधियों को रणधीर वर्मा चौक से मंडल कारा तक जुलूस निकाला गया, इसमें दो अपराधी व्हील चेयर पर था। अपराधियों के परेड देखने सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई थी । जिले के बैंक मोड़, बरवाअड्डा, महुदा सहित अन्य थाना क्षेत्रों से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 3 पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 27 जिंदा कारतूस, 4 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल जब्त किया गया है। इसमें गिरफ्तार मोहम्मद साहिल और पीर मोहमद पश्चिम सिंहम, अजय कांड्यांग पूर्वी सिंहभूम, बबलू कांड्यंग सरायकेला खरसावां, मोहम्मद सरवर बैंक मोड़ धनबाद, तनवीर आलम बैंक मोड़ धनबाद, सैफ अली उर्फ मुन्ना खान भूली धनबाद, पिंटू लोहार सरायकेला खरसावां का रहने वाला है। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित कर पूरी कार्रवाई की गई। जिसमें प्रिंस खान के कुल 9 गुर्गे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। 2024 में जमीन कारोबारी मोo शहाबुद्दीन की हत्या के दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। ये लोग कोई बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। कहा अभी ये कार्रवाई जारी रहेगी, इससे जुड़े कई अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। साथ ही जो लोग प्रिंस खान के लिए पैसे लेता है, या फोन नंबर उपलब्ध करवाता है, जो व्यवसाई पैसे दे रहे है सभी का पता लगाया जा रहा है। आने वाले समय इन सभी का खुलासा किया जायेगा।



