खैरथल
श्याम मंदिर का पंचम वार्षिकोत्सव एक जुलाई को भजन संध्या मे मशहूर गायक देगें भजनों की प्रस्तुति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित जन जन की आस्था के प्रतिक श्री श्याम मंदिर की स्थापना के पंचम वार्षिकोत्सव एक जुलाई को बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा!
दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 30 जून सोमवार को सायं सवा पांच बजे 251ध्वज के साथ मंदिर से श्याम बाबा की भव्य श्याम रथ यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गो पुरानी अनाज मंडी, सिनेमा हाल, रेलवे फाटक, 40 फुटा रोड़ हेमू कालानी चौक,मैन मार्किट, अग्रसेन सर्किल से गुजरती हुई वापस मंदिर पर पहुंचेगी ! शाम को सवा सात बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा जिसमे श्याम बाबा के जयकारों से आसमान गूंजायमान होगा ! एक जुलाई को पुरानी अनाज मंडी के सभागार में रात्रि सवा नो बजे से भव्य श्याम जागरण का आयोजन होगा!जागरण में मशहूर गायक कलाकार संजय मित्तल कोलकाता, विजय पंजवानी अलवर, गौरव दत्त तिजारा,मोहन यदुवंशी,सुरजीत सिंह राजगढ़ अपने भजनो से दर्शकों को भक्ति संगीत से रिझायेंगे!तथा दीपक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा स्वर लहरियां बिखेरी जाएंगी!


