बेतुल
बैतूल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम कौड़ी में शिविर का आयोजन
शासन की जनहितकारी योजनाओं को एक मंच पर लाकर ग्रामीणों को किया लाभांवित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित ग्रामों में 15 जून से 30 जून तक विशेष शिविर आयोजित कर जनजातीय वर्ग के पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को भैंसदेही ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौड़ी में धरती आबा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शासन की जनहितकारी योजनाओं को एक मंच पर लाकर लगभग 100 ग्रामीणों को लाभांवित किया गया।
इस अवसर पर कृषक सन्तुलाल मर्सकोले ने कहा कि जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के क्षेत्र में ठोस प्रगति के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि आदिवासी और ग्रामीण समुदाय तक हर योजना की जानकारी तथा उसका लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। सरपंच अनेदी सुनील उईके ने कहा कि धरती आबा शिविर के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और वृद्धों के लिए समर्पित योजनाएं जैसे आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, राशन कार्ड, जनधन योजना, आदि को सरल प्रक्रिया में लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लिया और अपनी समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। शिविर में सरपंच अनेदी सुनील उईके, उप सरपंच रामदास सलामे, सचिव देवराव सलामे, रोजगार सहायक घम्मर मर्सकोले, मोबाइलजर बबली वटके, सन्तुलाल मर्सकोले, रंगीलाल मेश्राम,सतीश सलामे, अनिल उयके, प्रमोद बेले,कृषि विभाग से विकास बमानिया, पटवारी गणेश बारस्कर , ग्राम कोटवार सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।



