मेरठ

तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट्स कार ने बच्ची को कुचला, मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। नौचंदी मेले में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट्स कार ने सड़क किनारे खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई।

राजस्थान के दौसा जिले से आए जयवीर का परिवार मेले में खिलौने बेच रहा था। उनकी बेटी काजल सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान बागपत निवासी शिवम सिरोही की कार ने उसे कुचल दिया। परिजन गंभीर हालत में काजल को गढ़ रोड स्थित विनोद हॉस्पिटल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। काजल परिवार की सबसे छोटी सदस्य थी। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। मां कविता, पिता जयवीर और नानी कन्नो समेत सभी परिजन शोक में डूबे हैं। काजल की मां कविता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button