एबीवीपी के नवीन दायित्य की हुई घोषणा, डॉ धनन्जय सिंह को अमेठी का जिला प्रमुख
युवराज को जिला संगठन मंत्री और आदित्य प्रताप को जिला संयोजक बनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का काशी प्रान्त का अभ्यास वर्ग प्रतापगढ़ के शुभम पैलेस में तीन दिनों तक चला। यह अभ्यास वर्ग पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो छगन पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राज शरण शाही, क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ,राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, काशी प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष,मेरठ प्रान्त संगठन मंत्री तरुण सिंह, नेपल पीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव छितिराज न्योपाने, थिंक इंडिया प्रमुख सुमित पांडे, राष्ट्रधर्म के संपादक मनोजकांत, प्रान्त प्रचारक रमेश की देखरेख और विषय परिवर्तन में सम्पन्न हुआ। प्रान्त अभ्यास वर्ग मे प्रान्त अध्यक्ष प्रो सुचिता त्रिपाठी ने प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ संतोष सिंह अंश को कुशभवनपुर विभाग ( सुलतानपुर, अमेठी ) का विभाग प्रमुख, विभाग संगठम मंत्री कौतुक ,अमेठी जिला प्रमुख आरआरपीजी के डॉ धनंजय सिंह, विभाग संयोजक विपुल मिश्रा, जिला संगठम मंत्री युवराज, जिला संयोजक आदित्य सिंह के नाम की घोषणा की। नवीन दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।

