पुलिस थाना देहात द्वारा गेहूँ चोरी के आरोपी पर की गई कार्रवाही l

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
छिंदवाड़ा। पुलिस थाना देहात द्वारा सोसायटी से गेहूँ चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार। थाना स्तर पर संपत्ति संबंधी अपराधियों की धडपकड़ एवं चोरी के मशरूका की बरामदगी की हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया था। थाना देहात को शासकीय उचित राशन दुकान कराबोह में रात्रि को शासकीय उचित मूल्य की दुकान से अज्ञात चोर द्वारा गेहूँ की 42 बोरी किसी अज्ञात व्यक्ति नें टिन उखाड़ कर चोरी कर लिये थे। जो देहात पुलिस नें अपने मुखबिर तंत्र का उपयोग कर सुचना प्राप्त कर, अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गईं। आरोपी सरवन मडरा पिता सुरेश मडरा उम्र 26 वर्ष निवासी कराबोह एवं शैलेन्द्र गड़ेवाल पिता सुभाष गड़ेवाल उम्र 19वर्ष निवासी काराबोह एवं हमीद खान पिता वहीद खान उम्र 28 वर्ष निवासी कारबोह एवं सरजू मडरा पिता सुरेश मडरा उम्र 26 वर्ष निवासी कारबोह के द्वारा घटना गत 23 जून को चोरी करना स्वीकार किया, जो पुलिस द्वारा चारो आरोपीयों से चोरी की गईं जिसमे 42 बोरी गेहूँ की जप्त की गईं है। जिसका बाजार मूल्य 52500 रूपये है। आरोपी सरवन मड़रा एवं शैलेन्द्र गड़ेवाल हमीद खान सरजू मडरा को गिरप्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया। जहाँ से आरोपियों को जेल निरुद्धद किया गया है। बीते दिनों मै देहात थाना पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाही हुई है। जिसमे पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता आईपीएस के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई l



