कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
प्रतापगढ़,अरनोद : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ गाइड रेखा शर्मा अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व मुख्यायुक्त शत्रुघ्न शर्मा ने की।विशिष्ट अतिथि में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व प्रभारी सहायक जिला आयुक्त महेश जैन,प्रधानाचार्य व शिविर संचालक सत्यनारायण चौधरी,नरसिंह डिंडोर,ईश्वर चौधरी भाजपा नगर अध्यक्ष,प्रकाश चन्द्र मीणा प्रधान,उप प्रधानसंजय शाह,संगीता राणा रहे।स्थानीय संघ सचिव रमेश चन्द्र मीणा ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद में 17 मई 25 जून तक आयोजित किया गया। जिसके समापन कार्यक्रम में शिविरावधि सिखे गये कलाऔ की प्रदर्शनी लगाई गई।जिसका मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी का रिबन खोल कर विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन कर सभी अतिथियों ने सिखे गये कार्यों की प्रशंसा कीऔर कहा कि कौशल विकास के शिविर में जो कौशल सीखा है उसका हमैशा अभ्यास व जीवन में काम में लेते रहना चाहिए।उसे अपनी दैनिक आवश्यकता को पुरा करते हुए आय का जरिया बनाना चाहिए।शिविर के भामाशाह ईश्वर लाल चौधरी,विशाल मारवाड़ी,सुनिल कुमावत,चेतन जैन,महेश जैन, कन्हैयालाल मीणा,का प्रतिक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।साथ ही शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रशिक्षणार्थियों में अल्फीया मंसुरी,मुस्कान राठौड़,दिव्यांशी सरसीया,अनुराग सोनगरा, सागर मीणा, पुजा मीणा,पवन कुंवर चौहान,लिलावंता मीणा,कृष्ण कुमार जोशी,राजवीर सिंह को प्रमाण पत्र व प्रतिक चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर हीरालाल कटारा, गोपाल लाल मीणा, प्रीतिबाला जैन, प्रेमलता मीणा, सुनिता मीणा, ललिता कुमावत, सुनिता मीणा, ममता टेलर,लविना जोशी , रानु सेन,महेश कुमार मीणा, तम्मना सेन, मेंसी कुमावत, प्रिंसी कुमावत,मुकेश जैन,पुष्कर बैरागी, मंजु बाई,नरेंद्र गिरी गोस्वामी, संजय दवे, बालुराम कटारा,लोकेश शर्मा,सभी प्रशिक्षणार्थियों सहित कई जन प्रतिनिधिउपस्थिति रहे।सभी के लिए ईश्वर लाल चौधरी भाजपा नगर अध्यक्ष द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम का संचालन स्काउटर मानसिंह देवड़ा व आभार शिविर संचालक द्वारा व्यक्त किया गया



