क्राइमजामताड़ा

साइबर ठगों का भंडाफोड़, 25 लाख नकदी समेत अपराधी गिरफ्तार, एसपी ने दी चेतावनी

Cyber ​​fraudsters busted, criminals arrested with Rs 25 lakh cash, SP issued warning

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। पुलिस ने मंगलवार को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात साइबर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गायछान्द गांव स्थित परेश मंडल के घर पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नकदी और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। गिरफ्तार अपराधी: (1). प्रदीप कुमार मंडल (24 वर्ष) – ग्राम ताराबहाल, थाना करमाटांड (2).रघुवीर कुमार मंडल (26 वर्ष) – ग्राम काशीटांड़, थाना करमाटांड (वर्तमान पता – गायछान्द) बरामद सामान: नकद – ₹25,20,000, मोबाइल – 10, सिम कार्ड – 20, एटीएम कार्ड – 05, चेकबुक – 01, लैपटॉप – 01, चारपहिया वाहन – 01, ठगी का तरीका: आरोपी बैंकों में KYC अपडेट कराने का झांसा देकर लोगों को APK फ़ाइल भेजते थे, जिसे डाउनलोड कराने के बाद वे पीड़ितों की बैंक जानकारी चुरा लेते थे और साइबर ठगी को अंजाम देते थे। छापेमारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्त लहजे में कहा कि “अब साइबर अपराधियों के साथ-साथ उन्हें सहयोग करने वाले मुखबिरों की भी खैर नहीं है। ऐसे मुखबिरों को भी साइबर क्राइम में समान रूप से दोषी मानते हुए सबसे बड़ी धाराओं में जेल भेजा जाएगा।” अपराधियों का पुराना रिकॉर्ड: प्रदीप मंडल पूर्व में भी साइबर अपराध कांड संख्या 34/21 और 62/22 में आरोपित रह चुका है। इनका ठगी नेटवर्क झारखंड के बाहर पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा तक फैला हुआ था। आगे की कार्रवाई: गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 46/25 के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button